फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रमुख वन संरक्षक ने किया विभागीय कार्यों का निरीक्षण

Wed, 11 Sep 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में निरीक्षण के दौरान प्रमुख वन संरक्षक, वन संरक्षक प​श्चिमी वृत और वन विभाग के अ​धिकारी
विज्ञापन
चंपावत। प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक डाॅ. समीर सिन्हा ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान विभागीय कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पहले दिन डॉ. सिन्हा ने बनबसा के बस्तिया पौधशाला का निरीक्षण किया। आधे हेक्टेयर में फैली पौधशाला में तेजपात, आंवला, रीठा, नींबू, गुलमोहर, कचनार समेत अन्य प्रजाति की नर्सरी विकसित है।
बता दें कि नर्सरी से दोगाड़ी, बूम और चंपावत रेंज के अतिरिक्त सुरक्षा बलों, हरेला पर्व आदि के अवसरों पर पौधों की आपूर्ति की जाती है।
बुधवार को डॉ. सिन्हा ने चंपावत वन प्रभाग में सीएम पुष्कर धामी की घोषणा में शामिल जिम कार्बेट ट्रेल के प्रस्तावित परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेल विकसित करने के लिए मुख्य मोटर मार्ग, ट्रेल में जगह-जगह पर साइनेज विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ आरसी कांडपाल ने कहा कि वन प्रभाग में छह ट्रेल विकसित की जानी हैं जिनकी लंबाई 35 किमी है। परियोजना के तहत सात वन विश्राम गृहों का जीर्णोद्धार होगा। वहां वन संरक्षक पश्चिमी वृत डाॅ. विनय भार्गव, एसडीओ नेहा चौधरी, रेंजर डीसी जोशी जोशी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें