लोहाघाट पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में अब्बल रहे प्रतियोगी आयोजकों के साथ।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में हुई छात्र छात्राओं की स्लोगन प्रतियोगिता में छाया और हिमानी ने बाजी मारी। नमामि गंगे अभियान के तहत हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ नमामि गंगे अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ.पुष्पा और प्रभारी प्रचार्या डॉ.अनीता सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में कॉलेज स्तर पर बीकॉम की छात्रा छाया पंत ने पहला, बीएससी की छात्रा दीपशिखा राय ने दूसरा और बीए प्रथम की छात्रा रीतू खर्कवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी की छात्रा हिमानी गड़कोटी ने पहला, डीएवी की अंकिता बिष्ट और मानसी जोशी ने दूसरा और महर्षि विद्यामंदिर की छात्रा आरूषि सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में डॉ.स्वाति मेलकानी, डॉ.नम्रता, डॉ.शिवानी कर्नाटक ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के आयोजन में रेखा बोहरा, गीता पुनेठा आदि ने सहयोग किया। (संवाद)