फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधिया के जंगल आग की चपेट में, आसमान में छाया धुंध

विज्ञापन
लधिया घाटी के जंगलों में आग के बाद उठा धुंआ। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी के जंगल आग की चपेट में हैं। चीड़ के चलते ये इलाका काफी संवेदनशील है। करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा झुलसने का अनुमान है। लधिया घाटी के चौड़ापित्ता, चौड़ामेहता, परेवा, बिनवालगांव, वारसी, मछियाड़ आदि क्षेत्रों के जंगल बृहस्पतिवार से आग की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन

वहीं चंपावत के पुनेठी वन पंचायत में बृहस्पतिवार शाम लगी आग अग्निशमन विभाग की मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी। रेंजर केआर टम्टा ने बताया कि स्थानीय लोग आग बुझाने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वन पंचायत से ग्रामीणों को आग से निपटने में सहयोग के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है। इस सीजन में आग लगने की नौ घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें चार हेक्टेयर से अधिक जंगल जल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें