फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतराम कल से फिर धरने पर, आत्मदाह की भी धमकी दी

विज्ञापन
मजदूर चेतराम। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मुआवजा और बेटे को नौकरी देने की मांग को लेकर लोहाघाट ब्लाक के मजदूर चेतराम ने 29 सितंबर से फिर से धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को पत्र भेजा है। कहा कि सोमवार तक उसकी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह मंगलवार से कलक्ट्रेट में धरना देंगे।
विज्ञापन

मजदूर चेतराम 1995 में लोहाघाट डिग्री कॉलेज भवन निर्माण के दौरान गिरने से चोटिल हो गए थे। चेतराम का कहना है कि लंबे संघर्ष के बाद उन्हें छिटपुट मुआवजा तो मिला, लेकिन बेटे को नौकरी लगाने का आश्वासन पूरा नहीं किया गया। कुछ वक्त के लिए बेटे को उद्यान विभाग में माली के पद पर संविदा में रखा गया, लेकिन वहां से बिना कारण निकाल दिया गया। मजदूर का कहना है कि वह 100 से अधिक बार आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बस आश्वासन देकर उठा दिया जाता है। मजदूर ने 28 सितंबर तक न्याय नहीं मिलने पर 29 सितंबर से धरने के साथ ही कभी भी आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें