फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल के दौरान गिरी केमिकल की बोतल, गंध से सात छात्राएं हुई बेहोश

Sat, 07 Feb 2026 05:01 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,चंपावत।

सार

प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल के दौरान केमिकल की बोतल गिरने से सात छात्राएं गंध से बेहोश हो गई। आनन फानन छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
छात्शाएं हुईं बेहोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रयोगशाला में प्रयोगात्मक कार्य करते समय केमिकल की बोतल नीचे गिर गई। इसकी गंध के चलते सात छात्राएं बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रयोगात्मक कंपनी शिक्षिका के साथ प्रेक्टिकल कर रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान पास में ही रखी ऐसीटल क्लोराइड केमिकल की बड़ी बोतल जमीन में गिर गई और फट गई। केमिकल की तीखी गंध से प्रेक्टिकल कर रही सात छात्राओं सहित शिक्षिका बेहोश हो गई। अचानक हुई इस घटना से संस्थान में हड़कंप मच गया। सभी को आनन फानन में सभी को उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एसआईआर; भारतीय नागरिकता वाले नेपाल के लोगों को देना होगा प्रमाणपत्र, यह व्यवस्था की गई
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि केमिकल के प्रभाव से छात्राओं, शिक्षिका को सांस लेने में दिक्कत, बेहोशी खांसी और आंखों में जलन की शिकायत हो रही है। सभी को ऑक्सीजन देकर उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें