फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: युवक ने दिनदहाड़े बुजुर्ग पड़ोसी की धारदार हथियार से वार कर की हत्या, मानसिक रूप से बीमार हत्यारोपी

Sat, 07 Feb 2026 04:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत

सार

युवक ने दिनदहाड़े बुजुर्ग पड़ोसी की हत्या कर दी। हत्यारोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत के खर्क बगड़ क्षेत्र में एक युवक ने बुजुर्ग पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए इस हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को टनकपुर से अंबादत खर्कवाल (70) अपने घर खर्क बगड़ पहुंचे थे।

ये भी पढे़ं...Dehradun Online Gaming Advisory:  गाजियाबाद की घटना के बाद प्रशासन सतर्क, डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश

इस दौरान सुभाष चंद्र खर्कवाल (40) ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या किस कारण से हुई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें