फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी अधिकारी ने देखा शराब का स्टाक

Mon, 09 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
शराब का स्टॉक चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने सोमवार को यहां अंग्रेजी शराब की एक और देसी शराब की दो दुकानों का निरीक्षण कर स्टाक चेक किया। एक देसी शराब की दुकान में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फिलहाल बनबसा में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने ठेका मालिकों को प्रिंट रेट पर शराब बेचने के भी निर्देश दिए। आबकारी अधिकारी ने बताया कि अभी पुराने प्रिंट रेट (पिछले वर्ष का कोटा) की सप्लाई आ रही है। नए रेट में बढ़ोतरी होने से ठेकेदारों को दुकान के बाहर नए रेट अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि पुराने प्रिंट रेट में बीस से तीस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान आबकारी विभाग के इंद्रजीत सिंह राणा, मनीष भारद्वाज आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें