चंपावत में पटवारी के पद पर चयनित अभ्यर्थी के सर्टिफिकेट की जांच करते समिति सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में पटवारी भर्ती परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेख और अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों की जांच पूरी हो गई है। जिले में राजस्व निरीक्षक के 31 पदों के लिए शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों की एक साल की ट्रेनिंग हवालबाग स्थित पटवारी भर्ती कॉलेज में चार नवंबर से शुरू होगी।
चंपावत जिले में सामान्य वर्ग के 18, अनुसूचित जाति के छह, अनुसूचित जनजाति के एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के पांच और भूतपूर्व सैनिक वर्ग से एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है। डीएम डॉ. अहमद इकबाल की ओर से गठित की गई अभिलेख जांच समिति में एसडीएम लोहाघाट सीएस डोबाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, कोषाधिकारी विजेंद्र लाल, लेखाकार मुकेश डिमरी और सहायक भूलेख अधिकारी रामप्रसाद टम्टा आदि शामिल रहे।