फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

च्वाइकांडो प्रतियोगिता को छत्तीसगढ़ रवाना हुए खिलाड़ी

Thu, 16 Nov 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
राष्ट्रीय च्वाइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लोहाघाट से रवाना होता खिलाड़ियों का दल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छत्तीसगढ़ के विलासपुर में होने वाली 63वीं राष्ट्रीय विद्यालयी च्वाइकांडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने के जिले की टीम रवाना हो गई है। कनिष्ठ वर्ग की 14 वर्ष व 17 वर्ष तक की प्रतियोगिता में जिले के 22 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड टीम के प्रबंधक और चंपावत जिले की टीम के प्रशिक्षक डॉ.हरिशंकर गहतोड़ी ने बताया कि 22 से 26 नवंबर  तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम में चंपावत जिले की ओर से जीआइसी दिगालीचौड़ के सुनील उप्रेती, जीआइसी द्यारतोली के सुनील बिष्ट, ईश्वर महंत, संदीप जोशी, मोहित जोशी हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के पांच छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, प्रधानाचार्य जीआईसी द्यारतोली दीपक कुमार, दिगालीचौड़ के रामसुरेश राम, शिक्षक बृजेश ढेक, डा.सुधाकर जोशी, जीवन राय, अनिल कुमार, जगदीश जोशी आदि ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें