फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल मूल्य घटा, स्वच्छता कर थोपा

Thu, 16 Nov 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में पालिका बोर्ड की बैठक में विचार विमर्श करते पालिकाध्यक्ष, सभासद और ईओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को बढ़े हुए जल मूल्य तो राहत मिल जाएगी, मगर अब एक नया कर स्वच्छता कर थोप दिया गया है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता और, अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के संचालन में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। 

इस मौके पर भवन कर को ही भवन मूल्यांकन माने जाने का प्रस्ताव पास किया गया। अब हर भवन का मूल्यांकन अब 14 हजार रुपये के स्लैब से कम कर दिया गया है। अब भवन स्वामी को पालिका से भवन मूल्यांकन प्रमाण पत्र लेकर जल संस्थान में जमा करना होगा। जिससे जल मूल्य पुराने दर पर ही देना होगा। तीन महीने का पानी का बिल पूर्व में 375 रुपये था, जो इस साल अप्रैल से बढ़कर 1482 रुपये हो गया था। इससे अब लोगों को बढ़े हुए जल मूल्य से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में पालिका क्षेत्र में अब हर मकान, दुकान से प्रतिमाह न्यूनतम 20 रुपये स्वच्छता कर के रूप में वसूले जाएंगे। 

इसके अलावा स्थाई और अस्थाई दुकानें, ठेली, फड़, खाने और रहने के होटल, रेंस्टोरेंट, वर्कशॉप, अस्पताल, कार्यालय आदि भी स्वच्छता कर के दायरे में आएंगे। बताया गया कि इस रकम से पांच पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति के अलावा नगर पालिका सीवर टैंकर की खरीद करेगी। पॉलीथिन निस्तारण के लिए कांपेक्टर मशीन को दुबारा से चालू किया जाएगा। कांपेक्टर मशीन से पॉलीथिन के ब्रिक्स बनाने के लिए पांच वैकल्पिक पर्यावरण मित्रों की तैनाती की जाएगी। बैठक में सभासद दीपक तड़ागी, नरेश जोशी, अनीता प्रहरी, प्रकाश नाथ, शकुंतला गोस्वामी, गिरीश पांडेय और विधायक प्रतिनिधि भगवत शरण राय मौजूद थे।
विज्ञापन


काम आया लोगों का विरोध
बढ़े हुए पानी के बिल को लेकर स्थानीय नागरिकों का गुस्सा रंग लाया। जल मूल्य में बढ़ोत्तरी को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी थी। जल मूल्य कम करने की मांग को लेकर बीते बुधवार को भी नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के समक्ष विरोध जताया था। तब पालिका प्रशासन ने बोर्ड बैठक में इस विषय पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। इससे पहले जल मूल्य कम कराने को लेकर नागरिकों ने कलक्ट्रेट में कई बार प्रदर्शन भी किया था।

स्वच्छता कर की ये रहेंगी दरें
20 रुपये: मकान और कच्ची दुकानें। 
50 रुपये: स्थाई दुकान, फल सब्जी ठेली में, दवा की दुकान, कार्यालय, बैंक, वर्कशॉप।
100 रुपये: फल सब्जी पक्की दुकान, रेस्टोरेंट, खाने के होटल, क्लीनिक, मांस की दुकान। 
150 रुपये: अस्पताल, नर्सिंग होम।
200 रुपये: आवासीय होटल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें