फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ी और सुंई लिफ्ट पंपिंग योजना बंद

विज्ञापन
भारी बारिश से लोहावती नदी में गंदा पानी आने से ठप चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के पंप। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश के चलते लोहावती नदी उफान पर आ गई है। नदी में मिट्टी युक्त पानी आने के कारण जल संस्थान की ओर से चौड़ी और सुंई लिफ्ट पेयजल योजना में पंपिंग बंद कर दी है। इस कारण लोहाघाट और सुंई योजना में बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति ठप हो सकती है। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि विगत दो दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण नदी का पानी काफी गंदा हो गया है।
विज्ञापन

इसके चलते चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना मंगलवार और सुंई लिफ्ट योजना के पंप बुधवार से बंद करने पड़े हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को नगर और सुंई क्षेत्र की पेयजल वितरण व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है। जेई बिष्ट ने बताया कि बलांई और फोती गधेरे से आने वाली पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गधेरो में पानी अधिक होने के कारण मरम्म्मत नहीं हो पायी है। जल स्तर कम होने पर मरम्मत की जाएगी। वहीं बलाई गधेरे से आने वाली चौड़ी गांव की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त होने के चलते बृहस्पतिवार को इस योजना में भी पेयजल वितरण व्यवस्था बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें