फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ हाइवे

विज्ञापन
चंपावत में धौन के समीप एनएच में मलबा आने से बाधित रहा यातायात। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मूसलाधार बारिश से एक बार फिर टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहिये जाम हो गए। कठौल व स्वांला के पास मलबा और चट्टान के चलते बुधवार को 12 घंटे से अधिक वक्त तक आवाजाही ठप रही। मार्ग को खोलने के लिए पांच मशीनें लगाई गईं। देर शाम करीब साढ़े छह बजे मार्ग खोलकर यातायात सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन

एनएच में धौन-स्वांला के बीच, कठौल (चल्थी) और बेलखेत के पास भारी मात्रा में मलबा आने से बुधवार सुबह 5.30 बजे से आवाजाही ठप रही। इस कारण चंपावत और टनकपुर की तरफ जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई एलडी मथेला ने बताया कि मार्ग को खोलने के लिए मशीनें भेजी गईं लेकिन रुक रुककर मलबा और पत्थर लुढ़कने से काम में अड़चन आती रही। चट्टान टूटने से कठौल के पास सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हिस्से में पहाड़ी को काटकर मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
रोड बंद होने पर पुलिस ने वाहनों को चंपावत कोतवाली और टनकपुर ककरालीगेट में बैरियर लगाकर रोका। साथ ही पुलिस ने लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है। वहीं हल्द्वानी-लोहाघाट मोटर मार्ग में पाटी के गर्सलेख के पास मलबा आने से चार घंटे तक मार्ग बंद रहा। दरोगा नवल किशोर के नेतृत्व में पुलिस और आपदा की टीम ने आठ बजे मार्ग को सुचारु करवाया। इसके अलावा लीसा डिपो-भारतोली, पुल्ला-चमदेवल ग्रामीण, एनएच लोनिवि चांद होटल के पास तक कुछ देर मार्ग बंद रहे।
विज्ञापन

चंपावत के बंद ग्रामीण मार्ग:
1.थुवामौनी-सुनडूंगरा-पटनगांव।
2.ककरालीगेट-ठुलीगाड़।
3.धौन-सल्ली मार्ग।
4.शंखपाल-बड़ौली।
5.किमतोली-रौसाल।
कहां कितनी हुई बारिश:
चंपावत 78 मिमी
लोहाघाट 30 मिमी
पाटी 35 मिमी
बनबसा 178 मिमी।
कहीं दीवार टूटी, कहीं दुकान में घुसा पानी
चंपावत/लोहाघाट। बारिश के चलते कई जगह छिटपुट नुकसान हुआ। चंपावत में सरस मार्केट के पास की दीवार का एक हिस्सा टूटा। सूखीढांग-बृजनगर में एनएच के किनारे से आ रहे पानी से मनोज चौड़ाकोटी, मोहन, घनश्याम चौड़ाकोटी आदि के मकानों को खतरा बना हुआ है।
पाटी ब्लाक के लखनपुर गांव में 64 साल के नरी देवी के मकान की दीवार गिर गई। वृद्धा उस वक्त घर में अकेली थी। नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट ब्लाक के दिगालीचौड़ में भारी मलबा घुसने से अमर सिंह की परचून और फास्टफूड की दुकान क्षतिग्रस्त हुई है। प्रधान योगेश रैंसवाल, पीयूष जोशी, दीपक सिंह, गोविंद सिंह, जगदीश सिंह, नंदाबल्लभ आदि ने मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया। दिगालीचौड़ में दीपक सिंह के घर बारिश से मलबा आने से घर में रखा सामान खराब हो गया है। लोगों ने दिगालीचौड़-बसेड़ी रोड में दीवार व नाली का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें