फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदनी की टीम का फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के चंदनी में आयोजित स्व. हरीश सिंह धामी स्मृति प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला जीत चंदनी की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

चंदनी खेल मैदान में चंदनी की टीम और गढ़ीगोठ की टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। चंदनी की टीम शुरू से ही गढ़ीगोठ की टीम पर भारी रही। पहले हाफ में चंदनी के खिलाड़ी अमित बिष्ट ने एक गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में चंदनी टीम के खिलाड़ी प्रदीप ने गोल कर 2-0 से बढ़त बना ली। मैच के अंतिम क्षणों में गढ़ीगोठ टीम के खिलाड़ी दीवान ने एक गोल उतार दिया। चंदनी की टीम ने मैच 2-1 से जीत फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक योगेश गुरुंग, लाइनमैन शिवम ज्याला और समीर शर्मा थे। कमेटी पदाधिकारी सुनील चंद, विनय भंडारी, राहुल खनका, गिरधर शर्मा, प्रदीप चंद, भुवन पंत आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें