फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के डॉ. अभिषेक का शोध पत्र प्लस बायोलॉजी में शामिल

विज्ञापन
वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक बोहरा। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के युवा वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक बोहरा का नाम शोध पत्र प्लस बायोलॉजी में शामिल किया गया है। यूएसए के कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के नामी शोधकर्ताओं द्वारा इस शोध पत्रिका में इस साल अक्तूबर में उनके शोध पत्र को जगह दी गई है। जिसमें उन्होंने दालों के संकर प्रजनन को लेकर शोध किया है।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) के भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर में वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक बोहरा को दलहन में शोध के लिए प्लस बायोलॉजी में शामिल किया गया है। इससे पूर्व उन्हें वैज्ञानिक योगदान के लिए 2016 में भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के युवा वैज्ञानिक पदक से भी नवाजा जा चुका है। लोहाघाट के डॉ. बोहरा के अब तक 65 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें