फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पशु प्रदर्शनी में चंचल सिंह की भैंस रही चैंपियन

Mon, 03 Nov 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पशुपालन विभाग की ओर से बाराकोट ब्लाॅक के रेगड़ू में ब्लाॅक स्तरीय पशु प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में पशुपालक अपने उन्नत प्रजाति के पशुओं को लेकर पहुंचे थे। प्रदर्शनी में चंचल सिंह की भैंस चैंपियन बनी।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्भयाल की देखरेख में आयोजित पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख दरबान सिंह ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के गाय वर्ग में हेमा देवी की गाय प्रथम, केदार सिंह की गाय द्वितीय और रेखा देवी की गाय तृतीय रही। बछिया वर्ग में प्रयाग जोशी, गोविंद सिंह, विमला देवी, बैल वर्ग में ललित मोहन, अंबा दत्त, गीता देवी और अन्य वर्ग में संध्या मेहता, नवीन, रंजीत सिंह के पशु पहले तीन स्थान पर रहे।
संचालन प्रधान खकोड़ा सुरेश सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. टीपी यादव, डॉ. जेपी यादव, डॉ. राहुल जोशी, डॉ. सुशाेभित कुमार सिंह, डॉ. जतिन खर्कवाल, हिमांशु जोशी, अनिल कुमार, जयंत गोस्वामी, किशोर चंद्र भट्ट, त्रिलोक सिंह सीता देवी, हरगोविंद सिंह, राजकुमार, ऊषा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें