फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत का पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़का

Sun, 10 Dec 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में प्रशासन की ओर से जलाए गए अलाव में आग सेंककर ठंड से बचते लोग। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट (चंपावत)। धूप के बावजूद रविवार को चंपावत जिले के अधिकतर पहाड़ी हिस्से में कड़कड़ाती ठंड रही। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कई जगह अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। इससे राहगीरों और लोगों को कुछ राहत मिल रही है। चंपावत में रविवार को अधिकतम तापमान नौ डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

वहीं लोहाघाट में रविवार को दिन भर धूप छांव की आंख मिचौली से ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि लोहाघाट स्टेशन बाजार, मीनाबाजार चौक, एसडीएम कोर्ट चौराहा, अस्पताल परिसर में अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें