चंपावत जिल की ताइक्वांडो टीम। स्रोत: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। बागेश्वर में 22 से 24 नवंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चंपावत जिले की बालक-बालिका टीम रवाना हो गई है। जिले की टीम में टनकपुर क्षेत्र के विद्यालयों के नौ बालक-बालिकाओं का चयन हुआ है। अंडर 14 बालक वर्ग में दिनेश, अंडर 17 बालक वर्ग में अमन सिंह, ललित कांडपाल, रोहित और बालिकाओं में भूमिका, डिंपल, उर्वशी और अंडर 19 बालिका वर्ग में प्रीति और हिमांशी का चयन हुआ है। टीम प्रभारी शिक्षिका ममता बिष्ट और कल्पना आर्य हैं। संवाद
...........
आठगांव सीलिंग के बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
पिथौरागढ़। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज आठगांव सीलिंग पिथौरागढ़ में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉ. हिमानी जोशी के नेतृत्व में समस्त छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने आयुर्वेद, योगाभ्यास, योगासन से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भी स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए। बार-बार अस्वस्थ रहने वाले बच्चों का विशेष परीक्षण किया गया और उन्हें एहतियात बरतने की सलाह भी दी गई। इस अवसर पर सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे। संवाद.