फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा

Tue, 18 Apr 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। वायरल फीवर का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। लोग बीमार पड़े हैं। उपजिला अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल का प्रकोप बढ़ गया है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 300 से अधिक रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ज्यादातर रोगियों में टायफायड की शिकायत पाई जा रही है।

उप जिला अस्पताल लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लाकों का मुख्य केंद्र है, जहां उपचार के लिए रोगियों की भीड़ रहती है। डॉ.कमर ने कहा कि दूषित जल पीने से टायफायड रोग की अधिक संभावनाएं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या करें
- शुद्ध उबला हुआ पानी पीएं
-बासी भोजन न करने
- बाजारों में खुली चीजें न खाएं
- ताजे फलों व पौष्टिक भोजन करें
- बुखार की शिकायत होने पर नजदीकी अस्पताल जाएं।


105 लोगों की हो चुकी हैं कोरोना जांच
डॉ.जुनैद ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन कोराना एंटीजन जांचें हो रही है। अब तक करीब 105 लोगों की कोरोना जाचें हो चुकी हैं। किसी भी व्यक्ति में कोरोनों के लक्षण नहीं मिले हैं। डॉ.जुनैद ने बताया कि अस्पताल में चार नए बांडधारी डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण करने से उपचार में काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें