फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंपावत ने दो पदक जीते 

Tue, 03 Jan 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंपावत ने दो पदक जीते  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में हुई 62वीं राष्ट्रीय विद्यालयी चाइक्वांडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीआईसी दियारतोली के दो छात्रों ने (स्वर्ण और रजत) पदक जीता।
विज्ञापन


22 से 26 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में 60 किलो भार वर्ग में जीआईसी दियारतोली के छात्र सुनील बिष्ट ने स्वर्ण पदक और इसी स्कूल के ईश्वर महंत ने 51 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। उत्तराखंड की टीम के मैनेजर डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी विद्यालंकार ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


बागेश्वर, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़  और चंपावत जिले के खिलाड़ियों ने दो-दो पदक हासिल किए। विद्यालयी शिक्षा निदेशालय की ओर से सुनील को 10 हजार और ईश्वर को आठ हजार रुपए की छात्रवृत्ति एकमुश्त दी जाएगी। इस सफलता पर सीईओ डीएस राजपूत, बीईओ अंशुल  बिष्ट, जीआईसी दियारतोली के प्रधानाचार्य दीपक गंगवार, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, महेंद्र बोरा, सीएस अधिकारी, अनिल कुमार, ब्रजेश ढेक, जीवन  राय आदि ने विजेताओं की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें