फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बीस सूत्री कार्यक्रम में चंपावत प्रदेश में अव्वल

Mon, 01 Jun 2026 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले ने भारत सरकार के बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन में एक बार फिर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद ने वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल में 48.81 फीसदी उपलब्धि के साथ यह उत्कृष्ट प्रदर्शन बरकरार रखा है।
विज्ञापन


जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि जनपद ने कुल 84 अंकों में से 41 अंक प्राप्त किए। कुल 28 रैंकिंग मदों में से 16 में ए श्रेणी, एक में बी और एक में सी श्रेणी मिली जो विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन को दर्शाता है। चमोली और देहरादून 44.44 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
डीएम मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनपद का उद्देश्य केवल रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें