फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत का बालेश्वर मंदिर देखा

Tue, 22 Aug 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत का बालेश्वर मंदिर देखा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध मंदिरों, कलक्ट्रेट, चाय बागान आदि स्थानों का शैक्षिक भ्रमण कर कई जानकारियां लीं। प्राचार्य बीडी ओली के निर्देशन में कक्षा छह से आठ तक के 104 छात्र-छात्राओं ने प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक आदि महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। खेल शिक्षक अनूप जखमोला के नेतृत्व में गए दल ने चंपावत का चाय बागान का भ्रमण किया।
विज्ञापन


जहां उन्होंने चाय उगाने से लेकर उसे तैयार करने तक की पूरी प्रक्रिया का गहनता से अध्ययन किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रसिद्ध न्याय के देवता गोलज्यू मंदिर, प्राचीन बालेश्वर मंदिर का भ्रमण कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। छात्र-छात्राओं ने जिला पुस्तकालय, कलक्ट्रेट का अवलोकन भी किया।

इस दौरान सीडीओ शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। वहां डीके खन्ना, राम ध्यान प्रसाद, गौरव कुमार यादव, जीवन चंद्र जोशी, बबीता जोशी, पंचदेव पांडेय, नीरज जोशी आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें