फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ पकड़ा गया चंपावत का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत )। पुलिस ने एक युवक को चार ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी खटीमा से स्मैक खरीदकर ला रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एसआई देवेंद्र सिंह, कां. रीतेश सिंह बोरा एवं नवीन राम गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने बनबसा खटीमा मुख्यमार्ग पर पचपकरिया के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक को बैठे देखा गया। पुलिस को देख युवक ने खटीमा की ओर दौड़ लगा दी। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 4.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पकड़ा गया युवक चंपावत के खर्क कार्की निवासी सज्जन राम है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने खटीमा से स्मैक खरीद कर लोहाघाट में बेचने की बात स्वीकारी है। संवाद
शराब के साथ दो को पकड़ा, केस दर्ज
बनबसा चंपावत। पुलिस ने दो अलग अलग घटनाओं में शराब की तस्करी करने वाले दो लोगों को पकड़ कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शारदा बैराज चौकी पुलिस प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट एवं कां. तनवीर आलम ने बेलबंद्धगोठ निवासी सूरज राजभर को शराब 45 पव्वे और नेपाल के सूखासाल गांव निवासी विनोद सिंह को शराब के 45 पव्वों के साथ पकड़ा। पुलिस ने उक्त दोनों पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की है। इसके अलावा एसआई अरविंद कुमार गुप्ता एवं कां. परमजीत सिंह ने गश्त के दौरान एक होटल में शराब पिलाने के आरोप में टनकपुर के गैंडाखाली निवासी मोहन चंद्र पुनेठा के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें