फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फेशियल रिकॉग्निशन में चंपावत पहले स्थान पर

Sun, 28 Sep 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के तहत फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम में चंपावत जिले ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों और लाभार्थियों के फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम में उत्कृष्ट कार्य के कारण मिली है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के धार से आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया था।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार के निर्देशन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आधार कैंप लगाए गए थे। इसमें कुल 3119 लाभार्थियों और स्थानीय लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम को सशक्त करने में सफलता मिली। डीपीओ प्रकाश सिंह बृजवाल ने बताया कि महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग के प्रयासों से जिले को प्रदेश में फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के क्रियान्वयन में पहला स्थान मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें