बारिश से उफनाई नदी को लांघना आसान नहीं। लेकिन टीकाकरण में जुटे लोगों में उत्साह ऐसा कि क्वैराला न
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय संपूर्ण टीकाकरण है। इस लक्ष्य को हासिल करने में स्वास्थ्य और अन्य विभागों जुटे भी हैं। मानसूनी सीजन में उफनाई नदी के बीच महिला कार्मिक भी दूर ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्तैदी से ड्यूटी को अंजाम दे रही हैं। ऐसा ही उदाहरण मंगलवार शाम को क्वैराला नदी में मिला।
जहां एएनएम निर्मला जोशी ने साथ गए दूसरे लोगों की मदद से तीन जगह नदी पार कर टीकाकरण किया। ग्राम विकास अधिकारी कौशल पांडेय ने बताया कि पाली घुरचुम में 18 साल से अधिक उम्र के 192 लोगों का टीकाकरण हुआ। इस काम में मनोहर जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति ने भी सहयोग किया। वहीं मंगलवार को जिलेभर में 1557 लोगों का टीकाकरण हुआ। इधर सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि चंपावत जिले में अब तक 202581 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।