फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों में ढील से रेडीमेड कपड़े और मोबाइल की दुकानों में रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोविड कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद मंगलवार को जिला मुख्यालय रेडीमेड कपड़े, कॉस्मेटिक और मोबाइल फोन की दुकानें खुलने पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से 12 बजे तक सब्जी-दूध आदि की जरूरी वस्तुओं वालीं दुकानें खुलीं जबकि कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से संबंधित दुकानें सुबह आठ बजे से एक बजे तक खुलीं।
इससे बाजार में चहल पहल रही। सीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल बाजार में गश्त करता रहा। उन्होंने खरीदारी करने आए लोगों से सुरक्षित दूरी का पालन कराया। दोपहिया वाहनों में बगैर हेलमेट पहने लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

लंबे समय से बाजार बंद होने के कारण प्रभावित हुए व्यापारियों का कहना है कि अब प्रशासन को सभी प्रकार की दुकानें खोलने की अनुमति दे देनी चाहिए।
कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट आ रही है। लंबे समय से कारोबार की गतिविधियां बंद होने के कारण व्यापारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक दुकानें बंद हैं। आज रेडीमेड और कपड़ों की दुकानें तो खुली लेकिन मंगलवार होने के कारण खरीदारी के लिए कम ही लोग दुकान तक पहुंचे।
- मयूख चौधरी, व्यापारी।
कोरोना में दुकानें बंद होने से रेडीमेड कपड़ों के कारोबार से चार लोगों के परिवार का संचालन करने में दिक्कतें आ रहीं हैं। दुकानें खोलने में और अधिक ढील दी जानी चाहिए।
- सोमपाल साहू, व्यापारी।
आज बाजार में चहल पहल तो रही, लेकिन दूरदराज के लोगों को कपड़े और हार्डवेयर की दुकानें खुलने की जानकारी न होने के कारण लेनदेन आदि कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन

- अमित कार्की, व्यापारी।
निर्माण कार्यों से संबंधित दुकानों को पूरे दिन खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। जब निर्माण कार्यों को गाइडलाइन में जारी रखा गया है तो निर्माण कार्यों से संबंधित दुकानें भी खुलनी चाहिए।
- तुषार बिष्ट, व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें