फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखो में चंपावत, कबड्डी में बाराकोट बने विजेता

Mon, 27 Nov 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत खेल महाकुंभ में कबड्डी खेलती बालिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खेल महाकुंभ के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। तीसरे दिन बालिकाओं की खोखो और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंडर-19 खोखो प्रतियोगिता में चंपावत और कबड्डी में बाराकोट विजेता बना। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में अंडर-19 खोखो में चंपावत विजेता, लोहाघाट उप विजेता और बाराकोट तीसरे नंबर पर रहा।  कबड्डी बाराकोट विजेता में चंपावत उप विजेता और लोहाघाट तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-10 खो-खो में चंपावत विजेता, पाटी उपविजेता, लोहाघाट तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 में चंपावत विजेता, लोहाघाट उप विजेता, पाटी तीसरे स्थान पर रही।  अंडर-17 में चंपावत विजेता, बाराकोट उप विजेता, लोहाघाट तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-10 कबड्डी में चंपावत विजेता, पाटी उप विजेता, बाराकोट तीसरे स्थान पर रहे।  

अंडर-14 में बाराकोट विजेता, चंपावत उप विजेता, लोहाघाट तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में चंपावत विजेता, बाराकोट उप विजेता और लोहाघाट तीसरे स्थान पर रहे।  निर्णायक महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, चंदन अधिकारी, नीरज वर्मा, मुकेश टम्टा, दुर्गेश जोशी थे। आयोजन में कमला गहतोड़ी, हरीश पांडेय, सतीश गहतोड़ी, पूरन वर्मा, नवीन जुकरिया, किशोर पंगरिया और नवीन भट्ट ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें