देहरादून में चंपावत की एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग प्रभारी मंजू पांडेय को प्रशस्ति पत्र देते एडीजी
- फोटो : CHAMPAWAT
पहली दिसंबर से इस साल 31 जनवरी तक गुमशुदा बच्चों और लोगों की खोजबीन के लिए चलाए गए ऑपरेशन स्माइल अभियान में चंपावत जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और कुमाऊं के डीआईजी जगतराम जोशी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी मंजू पांडेय को देहरादून में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने अभियान के लिए जिले में तीन टीमें गठित कर चंपावत के सीओ ध्यान सिंह को नोडल अधिकारी बनाया था। चंपावत की टीम ने प्रदेश में सबसे ज्यादा 70 गुमशुदाओं को बरामद कर सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया।
टीम ने चार चरणों में चलाए गए इस अभियान में 31 बालक, 27 बालिकाओं, 5 महिलाओं और 9 गुमशुदा पुरुषों की खोज कर सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा। टीम में उप निरीक्षक मंजू पांडेय, मुन्ना सिंह, प्रवीण कुमार, अशरफ खान, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता, पंकज राज उमेश राणा, सपना ढेक, तकनीकी टीम राजेंद्र प्रसाद, सूरज सिंह, उमा आर्या शामिल थीं।