फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय हॉकी में चंपावत जिले का परचम

Mon, 31 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। देहरादून में हुई 16वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता में चंपावत जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। इसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के 23 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इसके लिए प्रभारी डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी विद्यालंकार के नेतृत्व में 80 सदस्यीय टीम दून गई थी।
विज्ञापन


हॉकी टीम ने 27 से 27 अक्तूबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 वर्ष के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में बालिकाओं की सब जूनियर वर्ग में चंपावत की टीम ने पौड़ी, देहरादून की टीम को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में पौड़ी, नैनीताल को पराजित कर रजत पदक, बालकों के सब जूनियर वर्ग में कांस्य पदक, जूनियर वर्ग में रजत पदक, सीनियर बालक वर्ग में भी रजत पदक जीता। शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले सब जूनियर बालिका वर्ग में स्नेहा शर्मा, कल्पना सक्सेना, वैशाली गिरि, जिया गुप्ता, प्रिया रावत, दिव्या भंडारी, खुशी बिष्ट, बालकों में मुसाहिद रजा, राजेंद्र सिंह रावत, किशोर पांडेय, जूनियर बालकों में विशाल रावत, मयंक देव, युवराज शर्मा, अमन विश्वकर्मा, बालक सीनियर वर्ग में योगेश बोहरा, रोहित कुमार, सोनू पाटनी, बालिकाओं में पूनम राजपूत, आरती विश्वकर्मा, आरती, रश्मि विश्वकर्मा, रूपा कुमारी, ममता कठायत का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर सीईओ डीएस राजपूत, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा, सत्यनारायण, अंबादत्त पंत, महेंद्र बोरा, सीएस अधिकारी, प्रताप बिष्ट, एलएम भट्ट, नरेंद्र अधिकारी ने बधाई दी है। 
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के रोहतक में 27 नवंबर से एक दिसंबर तक सब जूनियर वर्ग की हॉकी, जूनियर वर्ग की हॉकी मध्य प्रदेश के भोपाल में 22 से 26 नवंबर और सीनियर वर्ग के मुकाबले पंजाब के जालंधर में 12 से 17 दिसंबर तक होंगे। हॉकी प्रशिक्षक सतीश जोशी, चंद्रा पांडेय, कल्पना धामी, दीपक बिष्ट ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें