फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले को मिले दो नए डॉक्टर

Tue, 25 Feb 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के स्वास्थ्य महकमे को दो नए चिकित्सक मिल गए हैं। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। फिजिशियन की तैनाती लोहाघाट और मनोरोग विशेषज्ञ की चंपावत अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से चिकित्सकों की मांग कर रहा था। आखिरकार शासन की ओर से दो चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। जिला अस्पताल में उत्तरकाशी से आए डॉ. आशुतोष बहुगुणा की तैनाती हो गई है। अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ चिकित्सक का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। मानसिक रूप से परेशान लोग इलाज के लिए पिथौरागढ़ या फिर बाहरी जिलों की दौड़ लगा रहे थे। इससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। लोहाघाट अस्पताल में फिजीशियन डॉ. राकेश जोशी की तैनाती हो गई है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि अभी और चिकित्सकों की मांग की है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जिले में रिक्त पदों को भरा जाए और लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें