फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पानी डूबते बालक को जल पुलिस के जवानों ने बचाया

Mon, 13 Apr 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर के शारदा घाट पर स्नान के दौरान 10 वर्षीय एक बालक अवधेश पाल (10) पुत्र अमर सिंह पाल, निवासी ग्राम लस्करपुर, तहसील बिल्सी, जिला बदायूं का पैर फिसलने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चला गया। बालक को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने सहायता के लिए शोर मचाया। इस पर जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और बालक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। टीम में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल भुवन मेहरा, कांस्टेबल सतीश सिंह, विशाल कबडवाल, गोताखोर रविंद्र कुमार, पीआरडी सूरज और योगेश कुमार शामिल रहे। बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें