राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी, एमकॉम की कक्षाएं चलाकर नए विषय सृजित करने की मांग को लेकर छात्रों का धरना, प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को छात्र संघ अध्यक्ष कमल रावत के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी के साथ महाविद्यालय परिसर में धरना दिया।
छात्रों का कहना था कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद शासन, प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिसके विरोध में छात्रों ने अब आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है।
छात्रसंघ की ओर से चंपावत महाविद्यालय में चहारदीवारी, सांस्कृतिक मंच
निर्माण को स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री के
प्रति आभार जताया है।
छात्रों ने महाविद्यालय में वर्तमान में विभिन्न
समस्याओं को लेकर चल रहे आंदोलन की सभी मांगों को भी जल्द से जल्द अमलीजामा
पहनाने की मांग की।
धरने में बैठने वालों में कमल सिंह, मनोज जोशी, नाथ बोहरा, हेम जोशी, प्रेमबल्लभ, नरेंद्र रावत, अंकित रावत, पूजा डसीला, बबीता भट्ट, शोभा रावत, पूजा नाथ, पिंकी गोस्वामी, गीता रावत, आदर्श भट्ट आदि शामिल रहे।