फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल का चंपावत में स्वास्थ्य शिविर लगाया

विज्ञापन
चंपावत के जीवन अनमोल अस्पताल में लगे शिविर में मरीजों का परीक्षण करते उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्प? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल हल्द्वानी की ओर से रविवार को यहां जीवन अनमोल मल्टी हॉस्पिटल में एक दिनी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद जोशी ने शिविर में 130 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर पहुंचे काफी लोगों में हृदयरोग की शुरुआती दिक्कत पायी गई। इसके अलावा एक-तिहाई लोगों में रक्तचाप और मधुमेह की शिकायत मिली। वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. जोशी ने बताया कि जीवन शैली में तेजी से हो रहे बदलाव से पहाड़ में दिल के रोगी बढ़ रहे हैं।
इसके लिए संतुलित खानपान, धूम्रपान से परहेज, सुबह -शाम सैर की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों को 30 वर्ष की उम्र के बाद साल में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण कराने का सुझाव दिया। जीवन अनमोल अस्पताल के निदेशक दीपक जोशी ने शिविर को उपयोगी बताते हुए इसके लिए उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल और डॉ. प्रमोद जोशी का आभार जताया। लोगों ने शिविर के आयोजन की सराहना की भविष्य में भी कई जगह इस प्रकार के शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों को मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें