चंपावत के विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। रुद्रपुर में 29 अक्तूबर से शुरू हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में चंपावत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस वर्ष प्राथमिक और सब जूनियर वर्ग में चंपावत को कुल 19 पदक मिले। इनमें से पांच स्वर्ण, सात रजत, सात कांस्य पदक हैं।
जिला क्रीड़ा समन्वयक नरेंद्र अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक अंग्रेजी सुलेख, ऊंचीकूद बालिका, लंबीकूद बालक, फुटबाल, लोकनृत्य में स्वर्ण पदक। 600 मीटर दौड़ बालिका, 100 मीटर दौड़ बालक, 400 मीटर बालिका, लंबी कूद बालिका, बाधा दौड़ बालक-बालिका, चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में रजत पदक मिले।
इसी प्रकार 600 मीटर बालिका, लंबी कूद बालक, 100 मीटर दौड़ बालिका, सब जूनियर हिंदी, अंग्रेजी सुलेख में कांस्य पदक मिले हैं। खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर जिले की पूरी टीम को जिला शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण, उप शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह, मनीष बिष्ट, अंशुल बिष्ट, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद बोहरा, महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोहरा आदि ने सभी टीम प्रभारियों, प्रतिभागियों को बधाई दी है।