फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामी चौमेल में चार दिनी आषाढ़ी महोत्सव शुरू 

Tue, 16 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
चामी चौमेल में चार दिनी आषाढ़ी महोत्सव शुरू  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चामी चौमेल में चार दिनी आषाढ़ी महोत्सव शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। महिलाओं और छात्राओं ने चामी गांव से महोत्सव स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


सुबह से ही गांव के भगवती मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। जिपं अध्यक्ष ने मेला स्थल में टिन शेड निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने के साथ आयोजन समिति को अपनी ओर से 15 हजार रुपये दिए। ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने 11 हजार, जिला पंचायत सदस्या भवानी टम्टा, पुष्कर बोहरा ने अपनी ओर से पांच-पांच हजार रुपये का सहयोग दिया। इससे पूर्व महोत्सव के अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता और भूपाल सिंह और संजय पाठक के संचालन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

खटीमा से आई पूर्णागिरि उत्थान सेवा समिति के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। राजेंद्र  मेहता के नेतृत्व में आए कलाकार तारा पथनी, उर्मिला मेहता, गणेश आदि ने मां भगवती की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। कलाकारों ने ‘रूमाली का गांठा  रियूड़ी लखनऊ की नीमा छोरी हो’, ‘चुनरी तेरी उड़ी गै छ, चुनरी संभाल’ आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। आयोजन समिति की ओर से प्रधान तनुजा  महर, भवान सिंह महर, विजय सिंह, महेश पाठक, पुष्कर सिंह, बीडीसी मेंबर दिवान सिंह नाथ सिंह, नवीन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें