थाने में हुई बैठक में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, दीपावली पर्व शांति और सौहार्द से मनाने को लेकर मंथन हुआ। तय किया गया कि आतिशबाजी प्रतिष्ठानों में नहीं बेची जाएंगी। मानकों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि आतिशबाजी की दुकानें व्यापार मंडल एलाट करेगा। बाहरी व्यापारी आतिशबाजी की दुकानें रेलवे लाइन से दूर लगाएंगे। आग से बचाव को पानी, रेत, बजरी, मिट्टी आदि की व्यवस्था दुकान स्वामी को करनी होगी। इस दौरान थानाध्यक्ष विनोद यादव, एसआई दीवान सिंह, भोपाल सिंह सम्मल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री भरत भंडारी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, ग्रामप्रधान गीता देवी आदि थे।