बनबसा गढ़ीगोठ में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में टनकपुर ज्ञानखेड़ा इलेवन ने मैच जीत अगले पायदान में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैप्टन मोहन चंद ने किया। रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बनबसा के सुदूरवर्ती गांव गढ़ीगोठ स्थित बिल्ला गार्डन में मंगलवार को जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में ज्ञानखेड़ा इलेवन व नाइट राइडर भैंसाझाला के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी कर ज्ञानखेड़ा इलेवन ने 14 ओवरों में 79 रन बनाए, जिसमें वंशू ने सर्वाधिक 18 रनों का योगदान दिया। नाइट राइडर के बालर गब्बर ने चार, राजू ने तीन विकेट लिए। नाइट राइडर 10वें ओवर में 64 रनों पर सिमट गई, जिसमें राजेश ने टीम के लिए सर्वाधिक 15 रन जुटाए। ज्ञानखेड़ा के गेंदबाज रोहित ने पांच विकेट लिए। मैच निर्णायक गजेंद्र सामंत, लक्ष्मण चंद रहे, स्कोरर सौरभ सामंत थे। आंखों देखा हाल नवल किशोर चंद, पंकज लाला ने सुनाया। आयोजक कमेटी अध्यक्ष दीपक राज, कोषाध्यक्ष बिशन चंद, प्रबंधक प्रदीप रावत, महेंद्र, बहादुर, दीपक चंद, संदीप, रविंद्र आदि ने सहयोग दिया। जरनैल सिंह, जगत सिंह रावत विशिष्ट अतिथि थे।