फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर ठगी मामले में केस दर्ज

Mon, 18 Sep 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एक माह पूर्व सामने आए नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पंजाब की दो विदेश भेजने वाली फर्म के संचालकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गत सात अगस्त को नगर की विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी अरुण कुमार पाटनी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा था कि उसने खटीमा निवासी अपने एक परिचित से वर्ष 2022 में दो लोगों की नौकरी के लिए अमेरिका भेजने की शर्त पर लुधियाना पंजाब की एजेंट फर्म नेबो ट्रैवल, ओम एंटरप्राइजेज और सरदार इमिग्रेशन के खाते में थोड़े-थोड़े कर 14 लाख 17 लाख रुपये डाले थे, लेकिन उन्होंने न तो संबंधित व्यक्तियों को नौकरी के लिए अमेरिका भेजा और न ही अब उनके रुपये लौटा रहे हैं। रुपये वापस मांगने पर आरोपी फर्म के संचालक के एजेंट उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि एक माह पूर्व दी गई तहरीर पर जांच के बाद आरोपी फर्म संचालकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें