- डीएम सहित अन्य अधिकारियों पर सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। चंपावत जिला प्रशासन के खिलाफ सीएम के सोशल मीडिया पेज पर चंपावत जिला प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के बाद फेसबुक पेज पर ललित मोहन पंगरिया के सोशल मीडिया अकाउंट से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर दी गई तहरीर के बाद मामला पंजीकृत कर लिया।
मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर आरोपी ने जिला प्रशासन पर अभद्र टिप्पणी कुछ दस्तावेजों के साथ पोस्ट की। आरोपी ने जिला प्रशासन और अन्य अधिकारियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी पोस्ट की है। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मुख्यमंत्री के फेसबुक पेज पर प्रशासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद डीएम कार्यालय के माध्यम से थाने में तहरीर दी गई। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि सीएम के फेसबुक पेज पर जिला प्रशासन के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही टिप्पणी को लेकर जिले में चर्चाओं का माहौल गर्म है। लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है कि आखिर सीएम के फेसबुक पेज पर प्रशासनिक अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी क्यों की गई है।