फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य तय करने को छात्र छात्राओं का किया मार्ग दर्शन

विज्ञापन
बनबसा डिग्री कालेज में छा0 छात्र छात्राओं को भविष्य की जानकारी देते कैलाश उदय चंद।विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बेहतर भविष्य के लिए राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट बियोंड एजूकेशन के संचालक कैलाश उदय चंद ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं, स्वरोजगार एवं भविष्य की राह चुनने के सुझाव दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अति निर्धन, कमजोर, दिव्यांग, मेधावी 14 छात्र-छात्राओं को प्रवेश, परीक्षा शुल्क के लिए प्रति छात्र 1900 रुपये की दर से कुल 26600 रुपये देने की सहायता देने की घोषणा की।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को सफलता के लिए अनुशासन और सही मार्ग का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। गोष्ठी में छात्रा मधु कश्यप, शिवांगी मिश्रा, तनुजा थापा, पुष्पा यादव को उत्तराखंड महोत्सव में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा ने लीड फाउंडेशन और चंद का आभार जताया। कहा कि उनके सहयोग से कई जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षित होने का अवसर मिल रहा है। प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार गुप्ता ने संचालन किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. बीएन दीक्षित, डॉ. शशिप्रकाश सिंह, डॉ. हेम गहतोड़ी, कार्यालय सहायक हरीश जोशी, त्रिलोक कांडपाल, विनोद चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें