फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद परिवार फाउंडेशन की कैरियर काउंसलिंग सेमीनार 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। चंद परिवार फाउंडेशन (सीपीएफ) का कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार इस वर्ष ऑनलाइन होगा। कोरोना संक्रमण के चलते संस्था ने उत्तराखंड के बच्चों को भविष्य की राह चुनने में मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीबी चंद ने बताया कि कोरोना संक्रमण के खतरों को देखते हुए संस्था ने इस वर्ष ऑनलाइन कॅरिअर काउंसलिंग गाइडेंस प्रशिक्षण आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके लिए संस्था ने यूट्यूब जारी किया है, जिस पर प्रतिभागी यूट्यूब पर विद्वानों के विचारों को जान उनके सुझावों से लाभान्वित होंगे। रविवार 16 अगस्त को दिन तीन बजे से छह बजे तक होने वाली सेमिनार में मुंबई के प्रो. सुरेंद्र रावत, सोनिया झुनझुनवाला, जगत सिंह मनराल उत्तराखंड के युवकों को भविष्य की राह चुनने र्को जानकारियां देंगे। संस्था के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव उत्तम चंद ने बताया कि ऑनलाइन आयोजित होने वाली कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार में देशभर के हाईस्कूल एवं इंटर पास छात्र-छात्राएं ऑनलाइन प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए यूट्यूब पर https://youtu.be/h88uzPjV5p8 पर संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें