टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत बारहमासी सड़क पर आठवें मील के पास मलबा आने से बुधवार को करीब डेढ़ घंटे सड़क बंद रही, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यदायी कंपनी की टीम ने जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर मार्ग खोला। बुधवार सुबह करीब पांच बजे टनकपुर से करीब 18 किमी दूर आठवें मील के पासपहाड़ी का भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई। सड़क के दोनों तरफ टनकपुर-चंपावत के बीच आ-जा रहे वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर कार्यदायी ठेकेदार कंपनी की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे बाद मलबा हटाकर मार्ग को खोला गया।