चंपावत-तामली रोड में गंडकी नदी में गिरी कार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पुलिस चेकिंग से बचने के चक्कर में एक कार गंडकी नदी में गिर गई। कार में सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के बाद दोनों घायलों को छुट्टी दे दी गई।
कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शनिवार शाम दरोगा विजय कुमार और कांस्टेबल किशोर सिंह चंपावत-तामली रोड में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तामली की ओर जा रहे एक कार के चालक ने चेकिंग से घबराकर कार को वापस चंपावत की तरफ मोड़ दिया। इससे कार बेकाबू होकर जेएनवी तिराहे से करीब 100 मीटर दूर गंडकी नदी में जा गिरी। हादसे में चालक योगेश फर्त्याल और एक अन्य सवार रियांशु ढेक दोनों निवासी लोहाघाट घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉ.रवि ने इलाज के बाद मामूली रूप से चोटिल घायलों को छुट्टी दे दी। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है।