फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हाईवे पर कैंटर का ब्रेक फेल, हादसा बचा

Wed, 22 May 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
हाईवे पर चल्थी के पास दुर्घटनाग्रस्त कैंटर वाहन। संवाद 
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पिथौरागढ़ हाईवे पर चल्थी और सिन्याड़ी के पास एक कैंटर का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर वाहन को क्रश बैरियर से टकराकर रोका। हादसे में कैंटर चालक और कैंटर सवार एक सैनिक चोटिल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार को सेना की कैंटीन का सामान लेकर कैंटर देहरादून से पिथौरागढ़ जा रहा था। वाहन में सेना का जवान रविंद्र राय और चालक दीपक कुमार थे। हाईवे पर कैंटर के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को क्रश बैरियर से टकराकर किसी तरह रोका लेकिन वाहन में सवार दोनों लोग घायल हो गए।
सूचना पर चल्थी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का प्राथमिक इलाज किया गया। इधर अन्य हादसे में खटीमा हाईवे पर बिचई के पास कार की टक्कर से जोड़ मेले से लौट रहे बाइक सवार पहाड़ी काॅलोनी सितारगंज निवासी सर्वेश और कुलवेंद्र घायल हो गए। दोनों घायलों काे उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें