फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में प्रत्याशियों ने उत्साह के साथ किया मतदान

Fri, 24 Jan 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में तीनों प्रत्याशियों ने उत्साह से मतदान किया। उन्होंनेकुछ वार्डों का दौरा कर मतदान का हाल जानने के साथ ही कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत ने पत्नी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत के साथ कनलगांव वार्ड के पीएमश्री जीआईसी में मतदान किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय ने करीब 11 बजे जिला पंचायत मतदान स्थल पर समर्थकों के साथ मतदान किया। बालेश्वर वार्ड निवासी निर्दलीय प्रत्याशी ममता वर्मा ने पति निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा के साथ तहसील कार्यालय चंपावत में मतदान किया। तीनों ही मतदान को लेकर आश्वस्त नजर आए।
विज्ञापन


डीएम ने किया मतदान
चंपावत। नगर निकाय चुनाव में डीएम नवनीत पांडे ने मतदान स्थल जिला उद्योग केंद्र में मतदान किया। मतदान से पूर्व उन्होंने मतदाताओं से उनका हाल भी जाना और पूछा किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। डीएम ने लोगों से भी निर्भीक होकर मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मतबूती के लिए हर स्तर पर मतदान करना जरूरी है। उन्होंने मतदान कार्मिकों का भी हौसला बढ़ाया। उनके साथ एसपी अजय गणपति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें