मंच/चंपावत। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोकिया मंच, चंपावत में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसमें कक्षा छह का छात्र रमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, रमेश स्कूल में खेल रहा था। इसी समय उसका पैर फिसला और वह छत से गिर गया। इस हादसे में उसके हाथ और पैर में चोटें आईं हैं। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने रमेश को मंच के अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। यह घटना शुक्रवार, 21 फरवरी को हुई थी।