फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहावती नदी को स्वच्छ रखने के लिए अभियान शुरू

Mon, 24 Mar 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में लोहावती नदी की सफाई करते पर्यावरण प्रेमी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने नगर लोहाघाट के पास बहने वाली लोहावती नदी और उसके मूल स्रोतों में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत लोहावती नदी को स्वच्छ रखने के लिए चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाए जाएंगे। रीता ने अभियान को सफल बनाने में लोगों से भागीदार बनने की अपील की है। उन्होंने नदी को स्वच्छ रखने के लिए एसडीएम के माध्यम से प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

उनका कहना है कि लोहाघाट में बहने वाली जीवनदायिनी लोहावती नदी अपना अस्तित्व खोती जा रही है। रीता ने सोमवार को पर्यावरण प्रेमियों को साथ लेकरनदी में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वह एक साल तक शासन, प्रशासन, विभिन्न विद्यालयों और आईटीबीपी जवानों, सामाजिक, राजनीति संगठनों के लोगों के साथ लोहावती नदी में सफाई अभियान चलाएंगी। नदी के उद्गम स्थान, नदी में गिरने गिरने वाले नाले, लोहाघाट नदी से लगे प्राकृतिक जल स्रोतों में भी सफाई की जाएगी। घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।
इसके अलावा मायावती तिराहे पर बंद पड़े सीसीटीवी को ठीक करने के साथ ही नदी में फेंकने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए प्रशासन से मांग की जाएगी। वहां शुभारंभ पर गगन चंद्र पुनेडा, रमेश सिंह नेगी, सुभाष विश्वकर्मा, धीरज चौबे, रमेश चंद्र पाटनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें