फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक फर्त्याल ने नेपाल सीमा से लगे गांवों में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
लोहाघाट में नेपाल सीमा से लगे गांवों में जन समस्याएं सुनते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने लोहाघाट विधानसभा के नेपाल सीमा से लगे गांवों में जनसंपर्क किया। जिला पंचायत क्षेत्र मटियानी के ग्राम पंचायत कमलेड़ी, सुल्ला, पासम, मटियानी, डुंगराबोरा, मडुंवा, कायल, डैंसली, कोयाटी, ईड़ाकोट आदि गांवों में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान विधायक ने इन गांवों में हो रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विधायक निधि से गांवों मेें विभिन्न विकास कार्य कराने की घोषणाएं कीं। आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय पात्र लोगों को रजाई वितरण के लिए सूची दिलाने को कहा। उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित कुंवर, नवीन बोहरा, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह, दान सिंह, राजेंद्र सिंह, हयात राम, संतोष राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें