बनबसा (चंपावत)। व्यापार मंडल बनबसा के चुनाव में चार पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया। चुनाव अधिकारियों ने बुधवार को सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच कर सभी को योग्य बताया। चुनाव अधिकारियों ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए हैं।
आगामी छह जनवरी को प्रस्तावित मतदान के लिए नाम वापसी के दिन बृहस्पतिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। अध्यक्ष प्रत्याशी भरत सिंह भंडारी और परमजीत सिंह गांधी, उपाध्यक्ष पद पर पवन अग्रवाल, नवी अंसारी, संजय ठाकुर, सोनू गुप्ता, महामंत्री के लिए अभिषेक गोयल, जयप्रकाश अग्रवाल, प्रेम सिंह रावत, दिलीप देवल, कोषाध्यक्ष पद पर लोकेश पारीक और विशाल गुप्ता मैदान में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गयी। सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाये गये। 31 दिसंबर को नाम वापसी हो सकती थी लेकिन उस दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी ललित वर्मा, विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।