फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आए तो लागू करेंगे राज्य में शराबबंदी

Mon, 28 Nov 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
सपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय में दहाड़ रैली का आयोजन किया। सपा जिलाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और महंगाई के लिए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा अगर 2017 में सपा की सरकार आई तो पहला कदम राज्य में शराबबंदी होगी।
विज्ञापन

सपाइयों ने कहा जब से अलग राज्य बना है भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड में खूब लूट  खसोट मचाई है। राज्य में खनन और शराब माफियाओं का राज है और आम जनता काफी परेशान है। कांग्रेस सरकार अपने चहेतों के माध्यम से प्राकृतिक संपदा को लूट रही है। सपा नेताओं ने कहा 2017 में पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे पहला कदम राज्य में शराबबंदी के रूप में उठाया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गोविंद राम, सुनील सिंह, विनोद सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह धामी, शबनम, मुन्नी, रेहाना, गीता देवी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें