नोटबंदी को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने जिले भर में प्रदर्शन किया। बाराकोट में कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। जबकि चंपावत और लोहाघाट में प्रदर्शन किया गया। चंपावत में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, जिलाध्यक्ष मोहन राम आर्य और पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन से आम जनजीवन पर कोई असर नहीं पड़ा।
वक्ताओं ने कहा केंद्र सरकार की आधी अधूरी तैयारी से की गई नोटबंदी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए यह कदम उठाया है। पार्टी ने विवाह के लिए 2.5 लाख रुपए की सीमा को बढ़ाकर 10 लाख किए जाने, किसानों को हो रहे नुकसान की भरपाई आदि की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में उमेश खर्कवाल, सुरेश खर्कवाल, मो. याकूब अंसारी, भैरव सिंह बोहरा, हरीश चौधरी, हरीश उप्रेती आदि शामिल थे। इधर, बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद कालाकोटी और प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया।
प्रदर्शन में कल्याण सिंह अधिकारी, नारायण राम, ललित वर्मा, त्रिभुवन सिंह, जगदीश प्रसाद, ललित कालाकोटी, भवानराम आर्या आदि शामिल थे। लोहाघाट में प्रांतीय प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में नोटबंदी के चलते हो रही दिक्कतों को उजागर किया गया। विरोध-प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, पुष्कर बोहरा, नवीन राय, गौतम मेहता, राकेश बोहरा, भुवन चौबे, प्रदीप देव, नीरज सिंह आदि शामिल थे।